फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की खुदकुशी पर स्मृति का फूंका पुतला

Sun, 24 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। हैदराबाद में दलित छात्र की खुदकुशी के विरोध में जिले में अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने प्रदर्शन कर आल्हा चौक पर मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।  
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में धरने में अध्यक्ष मानवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश भर में अनुसूचित जनजातियों के कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है जिसे तत्काल रोका जाए। दलितों के खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।
डा. संतोष कुमार ने कहा कि दलित छात्र की मौत के बाद वीसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि देश भर में दलित विरोधी लहर सी चल रही है।

कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। दलित अधिकारियाें और कर्मचारियों को पदावनत किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार, नारायण दास, मनीराम वर्मा, रामरतन वर्मा, जगदेव वर्मा और सरमन लाल ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें