फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: टीसी के नाम पर शुल्क वसूली से नाराज छात्राओं ने लगाया जाम

Fri, 19 Jul 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में टीसी के नाम पर शुल्क वसूली का आरोप लगा छात्राओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद में आक्रोशित छात्राएं आल्हा चौक पहुंचीं और जाम लगा दिया। इस दौरान छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने जाम लगाए छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
बालिका विद्यामंदिर की 12 अधिक छात्राएं बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज पहुंचीं। छात्रा काजल, अंजलि, महक, सुमन, जमुनिया आदि का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन टीसी देने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उन्हें टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया। प्रधानाचार्या ने समझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित अभिभावक और छात्राएं आल्हा चौक पहुंच गए। इस दौरान जाम लगाकर नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उधर, कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा का कहना है कि कुछ शरारती तत्व विद्यालय की छवि खराब कर रहे हैं।
कुछ छात्राओं को भड़काकर शोर-शराबा कराया जा रहा है। टीसी न देने का आरोप गलत है। सभी छात्राओं को नियमानुसार शुल्क जमा कर टीसी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें