फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरेला आईटीआई में जल्द शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 27 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नव वर्ष कस्बा खरेला क्षेत्र के छात्र-छात्राआें के लिए खुशियां लेकर आएगा। यहां आईटीआई की नई इमारत में कक्षाओं का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले को काफी समय पहले महोबा औैर चरखारी समेत खरेला आईटीआई की सौगात मिली थी। लेकिन खरेला आईटीआई के लिए अलग से भवन न होने के कारण इसका संचालन महोबा आईटीआई में ही किया जा रहा है। इसके कारण खरेला के विद्यार्थियों को महोबा आईटीआई जाना पड़ता है।

 अब कस्बा खरेला में आईटीआई की नई इमारत का निर्माण पूरा हो गया है। राजकीय औद्योगिक एवं प्रशिक्षण केंद्र महोबा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि महोबा में चल रही आईटीआई खरेला को खरेला के नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 हाल ही में खरेला के लिए अलग से प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। फरवरी-मार्च तक अलग-अलग ट्रेडाें के लिए टीचराें की भर्ती के बाद नई इमारत में आईटीआई को स्थानांतरित कर कक्षाआें का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें