महोबा। मतदाता जागरुकता को लेकर जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। सबसे आकर्षक रंगोली बनाने पर अंजलि व पूजा को संयुक्त रूप से विजेता चुना गया। पं. दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ की छात्रा नैन्सी को दूसरा और मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कॉलेज नहदौरा की छात्रा मनीषा को तीसरा स्थान मिला।
विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षिका शकुंतला नामदेव, हरकुंवर प्रजापति व शबाना सिद्दीकी ने रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। कहा कि मतदान मनुष्य का सबसे बड़ा अधिकार है। (संवाद)