फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार पुस्तकों की पहली खेप पहुंची जनपद

विज्ञापन
बीआरसी परिसर में रखीं पाठ्य पुस्तकें - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र के लिए जिले के 93 हजार 600 नौनिहालों का ज्ञानवर्धन करने के लिए सात लाख 23 हजार पुस्तकें भेजी जाएंगी। पुस्तकों में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू भाषा की 13 प्रकार की पुस्तकें शामिल हैं। जिसकी पहली खेप में 24 हजार पुस्तकें आ गईं हैं। जिसमें अभी आठ प्रकार की पुस्तकें आई हैं, शेष पुस्तकों की खेप भी जल्द जनपद पहुंचेगी। कई पाठ्य पुस्तकों के नाम बदल दिए गए हैं जिसमें रैनबों की जगह स्प्रिंग व गणित ज्ञान की जगह गिनतारा पुस्तक बच्चे पढ़ेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदा यिक सहभागिता शशांक सचान ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 93 हजार 600 छात्र-छात्राएं हैं। नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए इस बार सात लाख 23 हजार पुस्तकें आनी हैं। जिसमें पहली खेप में 24 हजार पाठ्य पुस्तकें आ चुकी हैं। जिसमें स्प्रिंग, गिनतारा, किसलय, हमारा परिवेश, पंखुड़ी की पाठ्य पुस्तकें आ चुकी हैं। जो कि बीआरसी परिसर स्थित कक्ष में सुरक्षित रखीं गई हैं। यह पुस्तकें झांसी और प्रयागराज से आई हैं। इनको जल्द ही चारो ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें