फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खंभे के तार में उतरे करंट से छात्र की मौत

Sat, 21 Jun 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के गहरा गांव में बिजली खंभे के सपोर्टर तार में उतरे करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

गहरा गांव निवासी चेतराम सिंह का बेटा लव सिंह (13) जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर वह गांव के लालन बाबा स्थान के पास खेल रहा था। तभी मंदिर के पास लगे बिजली खंभे के सपोर्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले भी बिजली खंभे और सपोर्टर में करंट आने से घटनाएं हो चुकी हैं। सूचना के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें