फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का सात करोड़ तीन लाख रुपये का अटका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले के 44 केंद्रों में गेहूं की खरीद कराई गई। शासन द्वारा खरीद का समय 22 जून तक बढ़ाए जाने के बाद किसानों का गेहूं खरीदा गया। जिससे इस बार 36 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई। हालांकि किसानों का समय से भुगतान नहीं हो सका। जिससे किसानों का सात करोड़ तीन लाख रुपये भुगतान अटका है।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से 15 जून तक 44 केंद्रों में गेहूं की खरीद कराई गई। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने गेहूं खरीद का समय 22 जून तक बढ़ा दिया है लेकिन अधिकांश केंद्रों में खरीद ठप रही। सात दिन के लिए बढ़ाई गई तिथि में महज तीन केंद्रों से ही खरीद कराई गई। जिससे सभी किसानों का गेहूं नहीं बिक सका। भुगतान अटकने और समय से खरीद न होने पर तमाम किसानों ने खुले बाजार में गेहूं बेच दिया।जिला खाद एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि टोकन के हिसाब से सभी किसानों का गेहूं खरीदा गया। शासन ने गेहूं खरीद को लेकर कोई अग्रिम आदेश जारी नहीं किया है। जिससे मंगलवार को अंतिम दिन खरीद की गई। अभी तक कुल 36 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से किसानों को 63 करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सात करोड़ तीन लाख रुपये किसानों का शेष है। जिसका भुगतान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें