फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने तीन को पीटा, पूर्व प्रधान समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बफरेथा गांव निवासी होरीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 अक्तूबर को वह गांव के हरिनाथ राजपूत के घर पर चौक कार्यक्रम में बाजा बजाने गया था। वहां गांव के ही पूर्व प्रधान लखन राजपूत ने कहा कि उसके यहां भी तुम्हें ही बाजा बजाना है। तब होरीलाल ने कहा कि उसे 100 रुपये चाहिए। इसी बात पर लखन ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारी पीटा। पुलिस ने पूर्व प्रधान लखन राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में थाना महोबकंठ के अमानपुरा निवासी सुशीला ने बताया कि एक नवंबर की शाम सात बजे उसके खेत पर गांव का गजेंद्र पाइपलाइन डाले था। तब उसने कहा कि तुम्हारे पाइप से पानी गिरता है। इससे खेत की मिट्टी गीली हो जाती है। इससे नाराज होकर गजेंद्र ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गजेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी गांव निवासी उदयभान सिंह यादव ने राजू रैकवार पर शराब के नशे मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें