फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर में घुसकर दबंगों ने दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। घर में घुसकर दबंगों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली चरखारी के टोलासोयम गांव निवासी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे दो व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर घर के अंदर घुस आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने दौड़े पति अरविंद को भी पीट दिया। इससे दोनों को चोटें आईं। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन




अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़ी


महोबकंठ (महोबा)। अवैध खनन में लगी जेसीबी को अधिकारियों ने पकड़कर थाने में खड़ा कराया। एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार व नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने बुधवार की रात घुटई गांव में मिट्टी का अवैध खनन कर रही एक जेसीबी पकड़ ली। जेसीबी को महोबकंठ थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि रात में अवैध खनन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें