फोटो 26 एमएएचपी 22 परिचय-गोष्ठी में बोलते भाजपा नेता वियोगी शाश्वत। स्रोत: पार्टी
महोबा। शहर के गुरुद्वारा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र, धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए इन बालवीरों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का सभी को संकल्प दिलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया है। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के बेटों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की महान शहादत को समर्पित है। गुरुद्वारा में आयोजित गोष्ठी में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि वीर साहिबजादों ने बहुत कम उम्र में जिस साहस, धर्मनिष्ठा और आत्मबल का परिचय दिया, वह आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। औरंगजेब की ओर से किए गए अमानवीय अत्याचारों के बाद भी उनका संकल्प डिगा नहीं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि धर्म व सत्य के मार्ग पर चलने के लिए उम्र नहीं बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि वीर बाल दिवस आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, जिला पंचायत सदस्य तेज शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, भागीरथ नगायच, जिलामंत्री ओम नारायण तिवारी, नीरज रावत, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, सरदार जसपाल, सरदार जोगिंदर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।