फोटो 19 एमएएचपी 15 परिचय-बैठक में बोलती सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह। संवाद
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत ऐंचाना में साधन सहकारी समिति की सामान्य बैठक व निकाय की वार्षिक बैठक में किसानों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने कहा कि सहकारिता के लिए समितियों की मजबूती जरूरी है। किसानों को आत्मनिर्भर और खाद बीज के अलावा अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियां हर संभव प्रयास कर रही हैं।
बैठक में समिति सचिव राकेश द्विवेदी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। बताया कि किसानों से 2 करोड़ चार लाख रुपये समिति को वापस आए हैं। पिछले वर्ष दाे लाख 90 हजार रुपये का लाभ समिति को हुआ था। समिति में 4,757 किसान सदस्य हैं। समिति अध्यक्ष मोती द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने सहकारी समिति को मजबूत बनाने के लिए बीपैक्स सदस्यता अभियान शुरू किया। इससे किसानों को योजनाओं का सही तरीके से लाभ मिलेगा। बैठक में कोऑपरेटिब बैंक डायरेक्टर महेंद्र गुरुदेव, उमाशंकर मिश्रा, धर्म सिंह सेंगर, शैलेश तिवारी, अजमेर सिंह, तेजप्रताप, राजेंद्र, आनंद सिंह, रविंद्र, प्रीतम कुशवाहा, विपतराम चक्रवर्ती, लखन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।