फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बैठक में आरपार की लड़ाई की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज परिसर सभागार में ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति शाखा महोबा की बैठक समी अहमद की अध्यक्षता में हुई। इस दाैरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गनेशीलाल चौरसिया ने कहा कि पूर्व में 7,500 रुपये डीए, पति-पत्नी को निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगों को लेकर कई आंदोलन किए गए लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई है। यदि सरकार हमारी न्यायोचित मांगें शीघ्र मंजूर नहीं करती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी दी कि मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यहां पर शकील अली, आकिल रजा, देवेंद्र कुमार, भगवान दास, दीन मोहम्मद, संतोष, शेख वहीद, भूपेंद्र सिंह, रहमान खान, मोहम्मद रफीक, अवधेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें