फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, फसलें चौपट, पेड़ टूटने से कई मार्ग रहे जाम

Sun, 05 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़/श्रीनगर/अजनर/बेलाताल। जिले में तीन दिन से लगातार मौसम का मिजाज बदला है। दो दिन से रात में बारिश होने के बाद शनिवार की शाम तेज हवाओं के साथ एक घंटे तक बारिश हुई। कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन ठप हो गया। बेलाताल-अजनर मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से चार घंटे वाहन फंसे रहे। आंधी-बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। खेतों में खड़ी और मड़ाई के लिए रखी 40 फीसदी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। छह गांवों में ओले गिरने से फसलों की बालियां झड़ गईं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में तीन दिन आंधी-बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह के समय तो धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। ब्लॉक जैतपुर के अजनर, टिकरिया, मगरिया, जैलवारा, सगुनिया, इंद्रहटा आदि गांवोंं में ओले गिरने से फसलें चौपट हो गईं। अजनर-बेलाताल मार्ग पर कुरैले मैदान के पास तेज आंधी में विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। रात आठ बजे तक पेड़ को सड़क से नहीं हटाया जा सका। इसी तरह बस स्टैंड अजनर के पास कई स्थानों पर आंधी-बारिश में टिन-टप्पर और होर्डिंग उड़ गए। बस स्टैंड के पास भी पेड़ गिरने से दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा।
बेलाताल संवाद के अनुसार किसान भारत राठौर, लक्ष्मी प्रसाद, सोहन यादव, राजू राजपूत, धीरज आदि ने बताया कि आंधी-बारिश से खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खाद-बीज का रुपया निकलना मुश्किल है। ऐसे में उनकी बेटियों के हाथ पीले होना और सालभर का घर खर्च चलना मुश्किल है। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार- किसान गौरीशंकर ने बताया कि फसल गीली होने से अब सूखने में तीन दिन का समय लगेगा। यदि मौसम नहीं खुलता है तो फसल खेत पर ही खराब हो जाएगी। कबरई संवाद के अनुसार- किसान दयाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 20 बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। तेज आंधी और बारिश से फसल खेत में ही बिछ गई। इससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


किसानों ने बयां किया दर्द
बेलाताल के किसान मुल्लू का कहना है कि इस बार खाद-बीज और सिंचाई के लिए उधार रुपये लिए थे। बेहतर पैदावार की उम्मीद थी लेकिन कुदरत के कहर ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। प्रशासन बर्बाद फसलों का जल्द सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दे। ताकि, उन्हें राहत मिल सके।

श्रीनगर के किसान देशराज कुशवाहा का कहना है कि उनके पास छह बीघा जमीन है। जिसमें गेहूं की फसल बोई थी। आंधी-बारिश में पूरी फसल बर्बाद हो गई। अब परिवार का भरण-पोषण मुश्किल है। जो फसल बची है यदि मौसम नहीं खुलता तो वह भी बर्बाद हो जाएगी।

आज और कल बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट
महोबा। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में पांच और छह अप्रैल को आंधी-तूफान, बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। एडीएम कुंवर पंकज ने बताया कि पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधें, पेड़ के नीचे न बांधे। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग किया जाए। बारिश के समय इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को न छुएं।

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-अजनर-बेलाताल मार्ग पर आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें