फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी-बारिश ने उड़ाई कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 09 परिचय-भूमिगत बिजली केबल जलने पर दुरुस्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
= भूमिगत केबल जलने से आठ घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

= बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति रही प्रभावित, जलस्रोतों का लेना पड़ा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर (महोबा)। आंधी-बारिश के बीच 33 केवी हाईटेंशन लाइन की भूमिगत केबल जलने से शुक्रवार को कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। सुबह अचानक बिजली गुल होने से जहां घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ वहीं नमामि गंगे व उर्मिल पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली और पानी के संकट से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
कस्बा श्रीनगर स्थित 33 केवी उपकेंद्र से भंडरा, सिजहरी, पलका, सिजरिया, डिगरिया, सिजवाहा, ननौरा, बसौरा, चितइयन, ढुड़इयन, मुरानी समेत 42 गांवों के अलावा नमामि गंगे उर्मिल पेयजल योजना व बंसल कंपनी को बिजली आपूर्ति की जाती है। सुबह करीब आठ बजे अचानक हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। काफी देर तक बिजली न आने पर पावर हाउस के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अवर अभियंता को दी। इसके बाद संविदा लाइनमैन फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग पर निकले। कर्मचारियों ने काफी देर तक लाइन की जांच की। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत केबल जली मिलने पर खराबी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और खराब मौसम के बीच कर्मचारियों को मरम्मत कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरों में पानी की मोटर व अन्य बिजली उपकरण बंद रहे। पेयजल योजना का संचालन भी प्रभावित होने से लोगों को पानी के लिए इंतजार करना पड़ा। उधर, अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि लाइन में जर्क होने से भूमिगत केबल खराब हो गई थी। बारिश के चलते मरम्मत कार्य में बाधा आई। इससे आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें