फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक

Wed, 25 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बिना फिटनेस के ही दौड़ रही हैं स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा में स्कूली बस दुर्घटना में हुई एक दर्जन बच्चों की मौत के बाद सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। स्कूली बसों की चेकिंग के साथ एक दर्जन वाहनों का चालान कर नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ की सख्ती के चलते स्कूली बस संचालकों में खलबली मच गई है।


करीब एक सप्ताह पहले एटा में स्कूली बस दुर्घटना के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी महोबा ने स्कूली बसों, टेंपों और वैन गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी है। वाहन मानक के अनुरूप न पाए जाने पर एक दर्जन स्कूली बसों, टेंपों और स्कूली वैन वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बसों में खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश दिए है। बसें सड़क पर दौड़ने लायक है या नहीं उसकी भी जांच पड़ताल कर फिटनेस सर्टिफिकेट चेक किए है। 15 साल पुरानी स्कूली बसों को चलने पर रोक लगा दी है। साथ ही मियाद गवांने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रही बसों की संचालन पर रोक लगा दी है।

एआरटीओ एमपी सिंह ने चेकिंग दौरान तीन स्कूल बस, पांच मारुति वैन व चार स्कूली आटो रिक्शा सहित 12 स्कूली वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें