फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे से बिजली ठप, पानी का हाहाकार

Sun, 12 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
electricity - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पठा फीडर में खराबी आ जाने से 36 घंटे बिजली व्यवस्था ठप रही। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बिजली न आने से इलेक्ट्रानिक करोबार ठप हो गया। हैंडपंपों और कुओं में भारी भीड़ जुटी रही।शुक्रवार सुबह चार बजे बिजली जाने के 36 घंटे बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को पूरी रात बिना बिजली गुजारनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से बैल्डिंग, आरा मशीन, खराद मशीन, नेट कैफे, फोटो कापी मशीन, कबरई का पत्थर उद्योग भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कुछ दुकानदारों ने किराए पर जनरेटर लगाकर फोटो कापी का काम दोगुनी कीमत लेकर किया। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पठा फीडर में आई खराबी को ठीक करने के लिए विभाग की दो टीमें लगा दी। लेकिन शुक्रवार सुबह से लेकर देर रात तक काम करने के बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।

इससे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। तीन चार मंजिल पर रहने वाले लोगों को नीचे से पानी ले जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नंहू का कहना है कि बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें