फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर, महिलाओं समेत 13 घायल

Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बांसपहाड़िया में शराब के नशे में अभद्रता को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे और पथराव होने से दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बांसपहाड़िया में सार्वजनिक चबूतरा बना है। देर रात करीब 12 बजे चबूतरे पर राकेश कुमार कुशवाहा बैठा था। राकेश का आरोप है कि पड़ोसी भूपेंद्र राजपूत व सचिन शराब के नशे में वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडें लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई।
विज्ञापन

एक पक्ष ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी है। मारपीट में एक पक्ष से भूपेंद्र, सचिन, बबलू, रोहित, संजीव, रंजीत, फूलसिंह, रामदेवी, भूरी समेत 11 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के राकेश कुमार व जितेंद्र को चोटें आईं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भूपेंद्र, बबलू और रामदेवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सीओ रविकांत गोंड ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली।
तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष के सचिन की तहरीर पर राकेश कुमार, संतोष, हरगोविंद, घनश्याम, नंदी, देशराज, कल्लू, रामपाल, अरविंद, कैलाश, धर्मेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूसरे पक्ष के राकेश ने भूपेंद्र, प्रकाश, सचिन, बबलू, रोहित, संजीव समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें