फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्टेडियम-ए ने 3-1 से जीता फुटबॉल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित जूनियर बालक वर्ग की जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मैच में स्टेडियम-ए ने प्रियंका कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल टीम को 3-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ और उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए, स्टेडियम-बी, नेहरू इंटर कॉलेज, साईं इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, प्रियंका कान्वेंट व मुढ़ारी विद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्टेडियम-ए और प्रियंका कान्वेंट की टीम फाइनल में पहुंची।
फाइनल मैच में स्टेडियम-ए की टीम शुरुआत से ही हावी रही। पहले हाफ में दो गोल करके बढ़त बनाई। अंतिम समय में प्रियंका कान्वेंट की टीम ने एक गोल दागा। इसके बाद स्टेडियम-ए ने एक और गोल करके 3-1 से फाइनल मैच जीत लिया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह सेंगर, नंदराम यादव, जाहिद अली, रणधीर सिंह यादव, मुकेश विकास गुप्ता, नीतेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें