फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से तैयार जिमनेजियम का अंधेरे में हुआ उदघाटन

विज्ञापन
फीता काटकर जिमनेजियम का उदघाटन करते सांसद व विधायक - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोटर्स स्टेडियम में लाखों की लागत से मशीनें मंगाकर तैयार कराए गए अत्याधुनिक जिमनेजियम का उदघाटन मंगलवार की देर शाम अंधेरे में हुआ। उदघाटन समारोह के दौरान बिजली चली जाने और जनरेटर व इनवर्टर की व्यवस्था न किए जाने से छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति मोबाइल की रोशनी में दी। विभागीय लापरवाही उजागर होने पर लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

जिला स्पोटर्स स्टेडियम में एक वर्ष पहले अत्याधुनिक जिम तैयार कराई गई थी। जिसमें 70 लाख से अधिक की लागत की मशीनें स्थापित कराई गईं थी लेकिन खेल मंत्री का कार्यक्रम न लगने के चलते शुभारंभ नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को प्रदेश के खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी का महोबा आगमन प्रस्तावित था। जिसको लेकर जिम के उदघाटन की तैयारियां की गई लेकिन किसी कारण से राज्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिससे दोपहर दो बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम शाम 6 बजे तक नहीं हो सका। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे अधिकारी व समाजसेवी परेशान रहे।
शाम 6 बजे के बाद सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने फीता काटकर जिमनेजियम का उदघाटन किया। जैसे ही छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति शुरू की तभी अचानक बिजली चली गई। विभाग द्वारा इनवर्टर व जनरेटर की व्यवस्था न किए जाने से पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया। मोबाइल की टार्च जलाकर कार्यक्रम की औपचारिकता निभाई गई। इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम राजेश कुमार यादव, सहकारी समिति के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें