फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कानपुर के श्रीराम ने बांदा के सहदेव को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ग्योड़ी गांव में आयोजित एक दिवसीय मेले में दंगल का आयोजन हुआ। कानपुर के पहलवान श्रीराम ने बांदा के सहदेव को पटकनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ प्रधान सिद्घनारायण यादव ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती झलोखर के छोटू व गरौठा के गोविंद के बीच हुई। छोटू विजेता बने। झांसी के बलवीर ने मानिकपुर के मुन्ना को धूल चटाई। चिल्ली हमीरपुर के देव ने संगम पहलवान को हराया। ग्योड़ी के मोनू ने कानपुर के विक्रम को पटकनी दी।
हिमाचल प्रदेश के संदीप व दिल्ली के अर्जुन, विक्रम कानपुर व ग्योड़ी के चुनुवाद के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर शिवपाल तिवारी, जाहर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, अशोक सिंह, जमुना प्रसाद, पदम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें