खरेला (महोबा)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में महामुनि व्यायाम शाला परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सूरज सेन और बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंजलि राठौर अव्वल रहीं। विभाग की ओर से विजेताओं को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1500 मीटर दौड़ में सूरज को पहला, सुरेंद्र पाल को दूसरा और नारायण को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अंजलि पहले, काजल दूसरे और सोनम तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक में गजेंद्र ने बाजी मारी, जबकि नारायण को दूसरा और श्याम को तीसरा स्थान मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में खरेला ने परथनिया को हराकर जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर लालसिंह, नरेंद्र पाठक, मानवेंद्र सिंह, उमाशंकर तिवारी, भूपेंद्र नाथ, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।