चरखारी (महोबा)। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मंगलवार से आगाज हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 800 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार ने बाजी मारी।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकुुमार चौरसिया ने झंडारोहण के साथ किया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में श्रवण कुमार को पहला, कालीचरण को दूसरा और राहुल को तीसरा स्थान मिला।
बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम, संजू वर्मा द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में संजय विजेता रहे। 800 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार ने बाजी मारी, जबकि धर्मेंद्र को दूसरा और नरेश को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की तवा फेंक प्रतियोगिता में राजकिशोर और बालिका वर्ग में अर्चना विजेता रही। ऊंची कूद में परमजीत सोनी और ज्योति ने बाजी मारी। लंबी कूद में कमलेश और वर्षा प्रथम रही।
बुधवार को समापन के मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर कालेज के डॉ. आनंद गोस्वामी, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार, हीरालाल, मंजू सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, डॉ. दीपक सिंह, संजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।