फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिचारा ने खन्ना को हराकर कब्जाई विजेता ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खन्ना कस्बे में बीबीसी मैदान पर हो रहे बिलंदर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें चिचारा की टीम ने खन्ना को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने फीता काटकर किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खन्ना की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिचारा की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 11 हजार रुपये नगद व ट्राफी और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद व ट्राफी सौंपी गई। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, ऋषि तिवारी, आकाशदीप सिंह, दीपेंद्र पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें