विजेता ट्राफी के साथ जश्न मनाते सुगिरा टीम के खिलाड़ी
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के परापातर गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला जीत कर सुगिरा टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच में टिंगुरा को 70 रन से हराया।
कालका माता स्टेडियम परापातर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सुगिरा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी टिंगुरा टीम 10 ओवरों में 74 रन बनाकर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रहमत अली को मिला। जबकि मैन ऑफ द सीरीज बृजेंद्र को मिला। इस मौके पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। (संवाद)