जोनल खेल में मोहसिन और सेजल चैंपियन
3000 मीटर दौड़ में संगीता और सतीश ने मारी बाजी
न्यूज एजेंसी
खरेला (महोबा)। जोनल स्तरीय खेलकृद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मदारन देवी इंटर कॉलेज के छात्र मोहसिन खान और बालिका वर्ग में सेजल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला मैदान पर हुई प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में मोहसिन खान को पहला, धर्मेंद्र को दूसरा और रितिक कुमार को तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में भी मोहसिन ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में जीआईसी चरखारी के सतीश सबसे आगे रहे। दुर्गेश को दूसरा और सूरज को तीसरा स्थान मिला। 3000 मीटर दौड़ में सतीश, बृजेश व सुरेंद्र ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिवई विद्यालय की कामिनी को पहला, नीशू को दूसरा व सेजल को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक में सेजल विजेता पहले, दामिनी दूसरे और रश्मि तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में रोशनी को पहला, आकांक्षा को दूसरा और दीपिका को तीसरा स्थान मिला।
लंबी कूद में भावना ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में संगीता अव्वल रहीं, रोशनी को दूसरा व निकिता को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार, शिक्षक लाल सिंह, वीरेंद्र यादव, इंद्रजीत सिंह, सुधीर आदि मौजूद रहे।