जनक विलाप की लीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शारदीय नवरात्र और दशहरा त्योहार को लेकर शहर के पुराने रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन चल रहा है। गुरुवार की रात जनक विलाप, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
शिव शक्ति रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। चौथे दिन की शुरूआत भगवान राम की आरती के साथ हुई। इसके बाद राजा जनक के विलाप की लीला दिखाई गई। सीता स्वयंवर के लिए धनुषभंग के लिए प्रण पर कोई भी राजा धनुष को हिला भी नहीं सका। जनक विलाप करते हैं और पृथ्वी को वीरों से खाली बताते हैं। इसके बाद भगवान राम के छूते ही धनुष टूटने पर पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। देर रात तक परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन चलता रहा। इस मौके पर समिति के सचिव मनोज तिवारी, वीरेंद्र मोहन, महेश्वरीदन दिवारी, अबोध सोनी मौजूद रहे।