स्पोर्ट्स स्टेडियम में लंबी कूद में दमखम दिखाता प्रतिभागी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कबरई की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में रोशनी और मनीष ने पहला इनाम जीता। लंबी कूद में सचिन और गोला फेंक में प्रियंका अव्वल रहीं। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक शिक्षा नंदराम यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 12 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बरीपुरा की रोशनी सबसे तेज दौड़ीं। प्रियंका सेन दूसरे और साक्षी सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। तवा फेंक में ज्योति वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रियंका दूसरे व काजल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मनीष और 800 मीटर दौड़ में शुभ राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में योगेंद्र यादव, आदर्श सिंह व प्रिंस व्यास क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पर रहे। तवा फेंक में मनीष को पहला स्थान मिला। संजू दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में गोला फेंकती छात्रा।- फोटो : MAHOBA