फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : भारत शौर्य रत्न से सम्मानित हुए बुंदेले कलाकार

विज्ञापन
प्रमाण पत्रों के साथ महोबा के पाई-डंडा व दिवारी नृत्य कलाकार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। सांस्कृतिक मंच प्रयागराज की ओर से बंगलुरू में कराए गए अखिल भारतीय शौर्य उत्सव में महोबा के कलाकारों ने पाई-डंडा और दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। दोनों विधाओं के कलाकारों को भारत शौर्य रत्न से सम्मानित किया गया। जिले में लौटे कलाकारों को बुंदेली लोक संस्कृति से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

शौर्य उत्सव में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कलाकारों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश से महोबा की लखनलाल एंड पार्टी के विपिन यादव, हरिश्चंद्र, रामजी, शंकरलाल, तुलसीदास, धर्मेंद्र, जाहर सिंह, अभिषेक, मकरंद सिंह, ओम प्रकाश, राहुल व प्रेमचंद्र ने पाई-डंडा व दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी। दक्षिण भारत के फिल्म निर्माता रघु हासन ने महोबा की टीम को पुरस्कृत किया। टीम प्रमुख लखनलाल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें