फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महोबा की टीम रनर

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जीत के बाद जश्न मनाती बांदा की फुटबॉल टीम। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम को दूसरा स्थान मिला। फाइनल मैच में जिले की टीम को बांदा ने 5-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र व जिला क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक शिक्षा नंदराम यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला हमीरपुर और महोबा के बीच खेला गया। शुरूआत से ही महोबा के खिलाड़ी हमीरपुर पर हावी रहे और एक के बाद एक तीन अंक अर्जित किए जबकि हमीरपुर की टीम एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी।
फाइनल मुकाबले में महोबा व बांदा की टीमें भिड़ीं। एकतरफा मुकाबले में बांदा की टीम विजयी रही। निर्णायक की भूमिका महोबा के निशांत सिंह, हमीरपुर के शेर बहादुर और बांदा के रामदेव ने निभाई। जिला क्रीड़ा प्रभारी ने बताया कि विजेता टीम प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें