फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : श्रीकृष्ण की छठी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, सजाई झांकियां

विज्ञापन
छठी उत्सव पर सजीं राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। माताओं को श्रीकृष्ण की मां यशोदा बनाया गया।
विज्ञापन

छठी उत्सव पर्व व मातृ सम्मेलन का शुभारंभ सीएमओ डॉ. धनेश कुमार गर्ग, विद्यालय प्रबंधक उमाशंकर, अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया व प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एलकेजी के बच्चों ने घनश्याम तेरी वंशी गीत पर बाललीला का मंचन किया। कक्षा नौ की छात्राओं ने माताओं को समर्पित मातृ गीत प्रस्तुत किया। कक्षा छह से नौवीं तक की छात्राओं ने राधा-कृष्ण की विभिन्न झांकियां सजाईं।
छात्रा शिवांगी ने प्यारा कन्हैया सारे जग का न्यारा कन्हैया गीत पेश किया। दिव्याश्री और शिवानी की झांकी को पहला स्थान मिला जबकि अर्पिता और अंशिका को दूसरा व प्रियंका तथा नैंसी को तीसरा स्थान मिला। स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में शिक्षकों व माताओं ने झांकियों की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें