फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीसी की टीम ने खेल मैदान का लिया जायजा

Fri, 22 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेसियों ने तैयारियां तेज कर दी है। सूपा के खेल मैदान में लगने वाली चौपाल के लिए मैदान की साफ सफाई का काम किया जा रहा है। चौपाल स्थल का गुरुवार को एसपीजी की टीम ने पहुंचकर जायजा लिया। खेल मैदान में टीम घंटे भर तक मंत्रणा करती रही।
विज्ञापन

 मंडी समिति के आसपास पेड़ों में झंडियां लगा दी गई है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सैनी, मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपनी मौजूदगी में खेल मैदान को मजदूर लगा कर तैयार कराया। एसपीजी की टीम ने भी मैदान के चारों तरफ घूम कर जायजा लिया। पवा तिराहे से लाड़पुर तक हाईवे के दोनों तरफ जेसीबी मशीन लगाकर ऊबड़ खाबड़ कच्चे मार्ग को समतल कराया जा रहा है।

नेता जी के कार्यक्रम से सभी है अंजान
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम भले ही तय हो गया हो, लेकिन कैसे आएंगे और कैसे जाएंगे न तो अधिकारियों को पता है और न ही कांग्रेसी नेताओं को। इतना ही नहीं पवा तिराहे पर कहां से आएंगे, यह भी जानकारी नहीं है। हेलीकाप्टर आएगा या वे कार आएंगे, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कांग्रेस नेता कयास लगा रहे है कि हो सकता है कि हवाई जहाज से खजुराहो आएं और फिर कार से पवा तिराहे पहुंचें। हेलीकाप्टर आने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि कहीं पर भी हेलीपैड बनाने की तैयारी नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें