महोबा। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीओ कुलपहाड़ रामप्रवेश राय ने कोतवाली पुलिस के साथ कस्बा कुलपहाड़ के मुख्य बाजार, बस स्टैंड आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर शांति का संदेश दिया। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सीओ ने यूपी-एमपी की सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के उल्लंघन व हेलमेट न लगाए होने पर 57 वाहनों के ई-चालान किए गए। साथ ही कोरोना नियमों के उल्लंघन में 30 लोगों से 4,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। (संवाद)