फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा सरकार में दलितों का हो रहा उत्पीड़न’

Sun, 21 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सुभाष नगर जूनियर स्कूल में हुआ। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। सम्मेलन में मिशन- 2017 को फतह करने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक धूराम चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। इसे खत्म करने के लिए मायावती के हाथों को मजबूत करना होगा। सपा सरकार में दलितों का तेजी से उत्पीड़न हो रहा है। तमाम अधिकारियों और अभियंताओं को पदावनत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री की नीतियों से रूबरू कराना होगा।

इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि मिशन-2017 फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में तो आ गई लेकिन आज तक चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, अजनर जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत व प्रदीप वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें