फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल से पानी भरते समय करंट लगने से बेटे की मौत, पिता झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के थुरट गांव में बोरवेल में उतरे करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर झुलस हो गए। इलाज को ले जाते समय पुत्र की मौत हो गई। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

थुरट गांव निवासी रामदास (50) का पुत्र भूपेंद्र (18) शुक्रवार की सुबह घर में लगे बोरवेल से पानी भर रहा था। तभी केबल कटी होने के चलते भूपेंद्र करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुन पिता रामदास ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया।
परिजनों ने किसी तरह आपूर्ति बंद की। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर दिया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाते समय भूपेंद्र की रास्ते में मौत हो गई जबकि पिता रामदास का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक की मां घंसी, भाई राजेश, बहन सुनीता, अनीता व विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें