गांव में राहत किट देते चौधरी संग्राम सिंह
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा) में महानगरों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को समाजसेवी भोजन कराने के साथ राहत सामग्री ले जाकर रास्ते में जा रहे श्रमिकों को बांट रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र प्रांत के विभिन्न महानगरों से प्रतिदिन कस्बे में आ रहे श्रमिकों को क्रशर व्यापारी सागर सिंह और संग्राम सिंह राहत किट मुहैया करा रहे हैं।
जबकि क्रशर व्यवसायी देवेंद्र शिवहरे प्रवासी जरूरतमंदों को ठंडे पानी की बोतल और भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। श्रमिकों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील कर रहे हैं। चौधरी सागर सिंह ने कहा कि 25 मार्च से राहत सामग्री बांट रहे हैं।