फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन दुकानों में मिलेगा साबुन, सैंपू, चाय व टूथपेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। अब राशन दुकानों में गेहूं, चावल व मिट्टी के तेल के अलावा साबुन, सैंपू, चाय, टूथपेस्ट व स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं भी उचित दर पर मिलेंगी। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने बताया कि शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित दर दुकानों के दुकानदारों की आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त वस्तुओं के वितरण जैसे साबुन, सैम्पू, टूथपेस्ट, चाय, पेन, कॉपी व स्वास्थ्य सबंधी वस्तुएं ओआरएस, सेनेटरी नैपकिन आदि गुणवत्तापरक वस्तुओं के वितरण की अनुमति प्रदान कर दी गई है, जो कार्डधारकों को उचित दर पर मुहैया कराई जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों को उचित दर विक्रेताओं की दुकान से खाद्यान्न व मिट्टी के तेल के अलावा घरेलू उपयोग की सामग्री अच्छी क्वालिटी व उचित मूल्य पर प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी लाभार्थी को सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। खाद्यान्न के साथ रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वस्तुएं राशन दुकान से उचित दर पर मिलने से कार्डधारकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें