फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमठ निर्माण को लेकर दो गुट आमने-सामने, हुई नारेबाजी

विज्ञापन
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को समझाते डीएम अवधेश तिवारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के मनिया देव के पास स्थित शिव मठ के निर्माण को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिससे माहौल गरम हो गया। सूचना मिलने पर डीएम और एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। तनाव को देखते हुए जिलेभर की पुलिस फोर्स बुला ली गई। अधिकारियों ने दोनों समुदायों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और मठ का निर्माण रुकवा दिया। तनाव का माहौल देखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भीतरकोट में एक सप्ताह पहले जीर्णशीर्ण प्राचीन शिवमठ ढह गया था। जिस पर हिंदू संगठनों ने मठ को गिराए जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने मठ का पुर्ननिर्माण कराए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था। मंगलवार को उसी स्थल पर मठ का निर्माण कराया जा रहा था। तभी मुस्लिम समुदाय की एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं पहुंच गई और शिवमठ का निर्माण मठ सीमा से बढ़ाकर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगी। जिस पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से वाद-विवाद होने लगा। हिंदू संगठनों का कहना है कि वह मठ सीमा पर ही निर्माण करा रहे हैं। बाद में कई हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुुंच गए।
एक गुट से महिलाएं तो दूसरे गुट से हिंदू संगठनों द्वारा नारेबाजी शुरू कर दी गई। जिससे माहौल गरम हो गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी और पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ मौके पर पहुंच गए। माहौल गरम देख अफसरों ने जिलेभर की फोर्स बुला ली। थोड़ी देर में पीएसी पहुंच गई। अफसरों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जिलाधिकारी का कहना है कि शिवमठ निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो रही थी। जिससे समझा-बुझाकर खत्म कर दिया गया है। दोनों पक्षों से बात करके मठ का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें