फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़े जाएंगे कौशल विकास के प्रशिक्षित युवा

Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। ताकि, वह स्वयं का काम शुरू कर स्वावलंबी बन सकें। इसको लेकर उद्योग विभाग कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से लाभांवित करने की कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के तहत अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि युवाओं को स्वयं का काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर चुके युवाओं को प्राथमिकता के साथ ऋण दिलाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। आवेदन के पत्र के साथ आधार, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पैनकार्ड आदि की छायाप्रति, फोटो, शपथ पत्र, परियोजना रिपोर्ट व मान्यता प्राप्त संस्था से प्रदत्त कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर से आवेदन की जांच होगी। पात्रता पूरी मिलने पर आवेदन को बैंकों में भेजा जाएगा। बैंकों के माध्यम से ऋण मिलेगा। इस दौरान चार साल तक यह ऋण ब्याज मुक्त रहेगा। परियोजना लागत से दस फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। बैठक में कौशल विकास की जिला समन्वयक आकांक्षा वाजपेयी, एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव, सीएम फैलो राहुल, शैलेंद्र, आईटीआई अनुदेशक सुशील, पुष्पेंद्र कुशवाहा, शोभा फाउंडेशन सोसाइटी के प्रबंधक करण, प्रशिक्षक नेहा, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें