फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सियार के हमले से छह लोग घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी के रिवई गांव में सियार के हमले से छह लोग घायल हो गए। रिवई गांव निवासी अनिल पटैरिया ने बताया कि उसकी पत्नी शिवादेवी घर के दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। तभी जंगली सियार ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। इसके साथ ही गांव के बब्बू यादव, धूराम, दिबिया, परम कुशवाहा पर भी गांव में घूमते हुए इस सियार ने काटा। गांव का सुनील अपने दरवाजे पर बैठा, तभी सियार ने अचानक हमलाकर उसे लहुलुहान कर दिया। इसी बीच गांव में सियार की चहल-कदमी को लेकर दहशत फैल गई। मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर सियार को मार डाला। सियार के मारे जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सभी घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें