फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत छह लोग घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में हाईस्कूल के छात्र समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम सोहरयाव निवासी दीपक यादव (17) पुत्र जयसिंह साइकिल से खेतों में काम कर रहे परिजनों को खाना देने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से आमने सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाइक सवार अमर दीक्षित (35) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम रोशनपुरा को गंभीर चोटें आईं।
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के ग्राम इटवा निवासी संदीप कुमार (16) हाईस्कूल का छात्र है। गुरुवार को वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। इसी तरह विधूना औरेया निवासी अभिजीत (32), शिववीर (25) व हमीरपुर निवासी मोहित (27) पुत्र बृजबिहारी अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें