महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाली कुलपहाड़ के बौरा गांव निवासी बाबूलाल (27) बुधवार की रात बाइक से खेत जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह गंज निवासी भागीरथ, राठ चुंगी निवासी कुसुमारानी, चरखारी निवासी गुल्ली, सूपा निवासी बाबू और प्रताप अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
महिला ने खाया जहर, भर्ती
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कालीपहाड़ी गांव निवासी अनीता (30) बुधवार की रात घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति राजेंद्र ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमित राजपूत ने बताया कि महिला को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। (संवाद)