फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने छह घरों को निशाना बना लाखों की संपत्ति उड़ाई

Sat, 30 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बदमाशों ने शुक्रवार की रात को दो गांव के आधा दर्जन घरों में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। पीड़ित गृहस्वामियों ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  थाना क्षेत्र के ग्राम पुपवारा ग्राम निवासी अशोक सिंह भदौरिया परिवार के साथ छत पर सो रहा था, तभी बदमाशों ने पीछे की दीवार से अंदर प्रवेश किया और कमरों के ताले तोड़कर बक्शा अटैची उठा ले गए। अटैची में करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इसके बाद मकान से सटी किराने की दुकान से दस हजार रुपये नगद व अन्य गुटखे का सामान चुरा ले गए। बदमाशों ने इसके बाद पड़ोसी रमेशचंद्र के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने घर का तालातोड़ दस हजार नगद और साठ हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। इसके बाद बदमाशों ने मनिराम के घर का ताला तोड़ 20 हजार नगद  रुपये चुरा ले गए। वहीं बदमाशों ने थाना क्षेत्र के ग्राम बरांय में लल्लू यादव के घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ सात हजार रुपये नगद , सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद मकान के अंदर से ही दुकान का अन्य समान चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही बाबूलाल कोरी के घर को निशाना बनाकर वहां से पांच हजार रुपये नगद व दस हजार रुपये का गृहस्थी का समान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और चोरी का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें