महोबा। शासन के निर्देश पर आईटीआई परिसर में सेवायोजन विभाग के सहयोग से 11 सितंबर को अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में आईटीआई पास युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा।
आईटीआई परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेले में एमए शशिकांत प्राइवेट लिमिटेड, पठान इंजीनियरिंग वर्क्स, मिश्रा ऑटोमोबाइल्स, अमिता मोटर्स, मनुराज सेल्युलर आदि कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा अन्य कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान आईटीआई पास युवाओं को इन कंपनियों में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फिटर, वेल्डर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक आदि पदों के लिए चयनित किया जाएगा। मेले में 200 युवाओं को चयनित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी ने बताया कि 11 सितंबर को आईटीआई में आयोजित होने वाले अप्रेंटिस रोजगार मेले में सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत आईटीआई पास युवा भी प्रतिभाग करेंगे। उन्हें साक्षात्कार के माध्यम से निजी कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने मेले में शामिल प्रतिभागियों से अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज लेकर आने की अपील की है।