फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों ने बनाई 10 फीट लंबी पर्यावरण राखी

विज्ञापन
10 फीट लंबी राखी तैयार करतीं बहनें - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि की छात्राओं ने पेड़ों की रक्षा करने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। वे वृक्षों को भाई मानते हुए रक्षाबंधन में उनको एक विशाल पर्यावरण राखी बांधने की तैयारी कर रहीं हैं। बुंदेली समाज की अगुवाई में दस फीट लंबी यह राखी बुधवार को आल्हा चौक के सैकड़ों साल पुराने पीपल के पेड़ पर बांधी जाएगी। जिससे कजली मेले में दूर-दूर से आने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिल सके।
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे ने बताया कि पेड़ पौधे भी हमारे भाई हैं। अगर वृक्ष नहीं बचेंगे तो हम भी नहीं बच पाएंगे। इसलिए वृक्षों को बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। रक्षाबंधन के पर्व को पर्यावरण संरक्षण मुहिम से जोड़ने वाले बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि बुंदेलखंड में मात्र चार फीसदी वन क्षेत्र बचा है जबकि कम से कम 22 फीसदी होना चाहिए। इसलिए यहां लगातार सूखा पड़ रहा है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो पूरा क्षेत्र रेगिस्तान बन जाएगा। वन विभाग इस वर्ष अकेले महोबा जिले में 16 लाख पौधे लगवा रहा है लेकिन इनमें से बचेंगे कितने, ये सबसे बड़ा सवाल है। पेड़ लगाना तो आसान है लेकिन उनको बचाना आसान नहीं है। तिरंगा रंग की इस राखी में पेड़ पौधों की पत्तियां व सामग्री का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें