फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने पत्नी व बहन पर गड़ासे से हमले के बाद खुद को किया लहूलुहान, दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में बुधवार को एक सिरफिरे युवक ने पत्नी की गड़ासे से हमलाकर हत्या कर दी। बचाने दौड़ी बहन को लहूलुहान कर दिया। खुद पर भी कई प्रहार कर डाले। उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। बहन ने बताया कि भाई एक माह से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बीजा नगर गांव निवासी संतोष रैक्वार (35) पुत्र मूलचंद्र पिता के साथ तालाब में सिंघाड़े की खेती के साथ सब्जी की पैदावार करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे संतोष सब्जी की फसल देखकर घर लौट आया जबकि माता-पिता और बच्चे खेत में ही रुक गए। घर आने पर संतोष ने धारदार गड़ासे से पत्नी सरस्वती (32) पर हमला कई प्रहार कर दिया, उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाने दौड़ी बहन आरती (17) पर भी गड़ासे से प्रहार किया और खुद पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल संतोष व आरती को जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। घायल आरती ने बताया कि जब वह कमरे में थी। तभी भाई ने आकर भाभी पर हमला किया। बचाव करने पर उसे भी मारा और खुद को घायल कर लिया। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार इलाज के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने।
कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मृतक संतोष मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले वह अपने पिता को भी मारने के लिए दौड़ा था। घटना के पीछे कोई दूसरा कारण सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें