फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की

Wed, 28 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे की पैरवी में आए एक अधिवक्ता के साथ तहसील परिसर में विपक्षी वादकारी ने मारपीट कर दी और गाली गलौज करता हुआ भाग गया। इससे गुस्साए वकीलों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। पीड़ित वकील की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने पर वकील शांत हुए।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोतीलाल वर्मा पुत्र कामता प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को एक बंटवारे के मुकदमे की तारीख पर उप जिलाधिकारी न्यायालय आए थे। तारीख करने के बाद लौटते समय विपक्षी वादकारी अरविंद अहिरवार ने गाली गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। तहरीर में बताया गया है कि अधिवक्ता शहर के गांधी नगर निवासी ब्रजेंद्र पुत्र मन्नूलाल की ओर से बंटवारे के मुकदमे में पैरवी कर रहा है, जबकि ब्रजेंद्र का भाई अरविंद विपक्षी होने के कारण अधिवक्ता पर मुकदमा छोड़ देने का दबाव बना रहा है। इसी के चलते उसने मंगलवार को तहसील में अधिवक्ता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तहसील परिसर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। घटना से नाराज वकीलों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। कोतवाली प्रभारी ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें