फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दुकानदार से 30 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी में एक दुकानदार से 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कस्बा पनवाड़ी के तिवारीपुरा मोहल्ला निवासी सुल्तान खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी एक व्यक्ति आया और 200 रुपये के नए नोट देने की बात कही। इसलिए उसने 30 हजार रुपये उस व्यक्ति को दे दिए लेकिन नए नोट दिए बिना ही वह व्यक्ति मौके से गायब हो गया। इस धोखाधड़ी की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान है। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन



पत्रकार पर एफआईआर का जताया विरोध
पनवाड़ी (महोबा)। जनपद ललितपुर में पत्रकार देवेंद्र कौशिक पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने से जिले के पत्रकार भड़क गए हैं। राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद के बैनर तले बृहस्पतिवार को हुई पत्रकारों की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश नायक ने कहा कि पत्रकार ने ललितपुर के ब्लॉक मड़ावरा की ग्राम पंचायत गिरार स्थित गोशाला में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया। इस पर पत्रकार पर जबरन वसूली, अतिक्रमण और एससी, एसटी के झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर करके गिरफ्तार कर लिया गया है, जो निंदनीय है। बैठक में निर्णय लिया है कि एक दिसंबर को साथी को न्याय दिलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपा जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जमाल अहमद कादरी, सूरज पटैरिया, महेश नायक, संतोष कौशिक, श्याम तिवारी, हरिसिंह राजपूत, रामजी अग्रवाल, शिवनंदन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें