फोटो 10 एमएएचपी 14 परिचय-दौड़ में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद
चरखारी (महोबा)। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं डाकबंगला मैदान चरखारी में आयोजित हुईं। जूनियर बालक में गौरहारि के शिवम और बमरारा के रोहित संयुक्त रूप से चैंपियन बने। जूनियर बालिका नगर क्षेत्र की दुर्गा देवी ने चैंपियन का खिताब जीता।
प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर में दौड़ में अनुज, 100 और 200 मीटर में विक्रम विजेता बने। बालिका वर्ग 50 व 100 मीटर दौड़ में प्रतीक्षा और 400 मीटर में मोहनी ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में आंशु और 400 मीटर दौड़ में भूपेंद्र ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग बालिका 100 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम रहीं जबकि 200 मीटर दौड़ में पूनम व 400 मीटर दौड़ में दुर्गा देवी विजेता बनीं।
प्राथमिक वर्ग कबड्डी बालक में प्राथमिक विद्यालय गोरखा की टीम विजेता और बम्हौरीकलां की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय रिवई विजेता और प्राथमिक विद्यालय गोरखा की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में गौरहारी व बालिका वर्ग में नगर क्षेत्र चरखारी विजेता बनीं।
फोटो 10 एमएएचपी 14 परिचय-दौड़ में दमखम दिखातीं छात्राएं। संवाद