फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवम व दीपेश क्लब ने जीते मुकाबले

Thu, 18 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के कुरेले मैदान में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें शिवम और दीपेश क्लब ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शिवम व दीपक क्लब के बीच खेला गया। शिवम क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपक क्लब की टीम 104 रन पर बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे शिवम क्लब ने यह मुकाबला 35 रनों से जीत लिया। दूसरा मुकाबला कालभैरव और दीपेश क्लब के बीच खेला गया।
कालभैरव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सात विकेट खोकर 80 रन बनाए। जवाब में दीपेश क्लब ने शानदार शुरुआत की। अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने आठ ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे टीम आठ विकेट से जीती। मैचों में अंपायर की भूमिका में माजिद और देवेंद्र यादव ने निभाई जबकि निखिल शर्मा स्कोरर और शिवम यादव व धर्मेंद्र प्रजापति कमेंटेटर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें