फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में शिफा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शिफा खातून ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जयंती दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। यहां पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी, प्राध्यापक प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, आशीष पटेरिया, मारुतिनंदन तिवारी शशिकांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें